{"_id":"5be08238bdec22694f46160d","slug":"31541440056-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दिवाली महोत्सव की धूम, रोटरी क्लब संस्कार ने सेंट्रल पार्क में किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दिवाली महोत्सव की धूम, रोटरी क्लब संस्कार ने सेंट्रल पार्क में किया आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को शहर भर में दिवाली उत्सव की धूम रही। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों ने अलग-अलग ढंग से दिवाली उत्सव मनाया। इस दौरान रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिवाली उत्सव का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
रोटरी क्लब संस्कार द्वारा दिवाली का रंगारंग कार्यक्रम सेंट्रल पार्क में आयोजित किया गया। रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनय भाटिया व उनकी पत्नी पुनीता भाटिया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर क्लब द्वारा कैटवॉक व डांडिया का आयोजन किया गया। रोटरी संस्कार के प्रधान धर्म बरेजा व प्रथम महिला लेडी ऑफ क्लब कोमल बरेजा द्वारा सभी सदस्यों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। लोगों ने गणेश वंदना के बाद शानदार आयोजन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
उधर, बाल भवन में स्पेशल बच्चों के लिए आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम में हिसार के डीएसपी राजेश चेची मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएसपी राजेश चेची ने कहा दिवाली पर हमें अपनी खुशियों के साथ ही दूसरों की खुशियों का भी ख्याल रखना चाहिए।
गरीबों और जरूरतमंदों में खुशियां बांटनी चाहिए। इस मौके पर सुभाष भड़ाना ने घोषणा की कि कोई दिव्यांग किसी खेल में आगे बढ़ना चाहता है तो वह उस बच्चे को हर तरह की नि:शुल्क सहायता उपलब्ध कराएंगे। इस मौके पर गायिका प्रियंका नागर और संदीप गुर्जर ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों का हौसला बढ़ाया।