फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   30 colonies settled outside corporation limits will be regular

Faridabad News: निगम सीमा से बाहर बसीं 30 काॅलोनियां होंगी नियमित

Thu, 03 Aug 2023 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
30 colonies settled outside corporation limits will be regular
जिला योजनाकार विभाग कमियाें को दूर कर दोबारा भेजेगा फाइल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम सीमा से बाहर बसीं अवैध कॉलोनियों में भी सीवर-पानी और सड़क की सुविधा बेहतर होगी। जिला योजनाकार विभाग दोबारा से 30 अवैध काॅलोनियों को नियमित करने के लिए फाइल भेजने जा रहा है। निगम क्षेत्र के बाहर करीब 144 अवैध कॉलोनियां हैं। हालांकि निगम क्षेत्र की 59 काॅलोनियों को सरकार ने पिछले सप्ताह नियमित कर दिया था।
जिला नगर योजनाकार (एनफोर्समेंट) राजेंद्र शर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र से बाहर 144 अवैध कॉलोनियों की पहचान की गई है। पहले ड्रोन सर्वे में इन कॉलोनियों का पूरा ब्योरा लिया गया था। पहले के मानक के अनुसार दो बार में 30 कॉलोनियों को नियमित करने के लिए सरकार के पास फाइल को भेजा गया था। शर्मा ने बताया कि सरकार ने अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के मामले के नियमों में बदलाव किया है। ऐेसे में अब सभी 30 कॉलोनियों को नई पॉलिसी के अनुसार नियमित करने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कमेटी इन काॅलोनियों पर चर्चा कर चुकी है। जल्द ही इसे सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में नगर निगम क्षेत्र व अन्य जगहों पर प्रॉपर्टी डीलर अवैध काॅलोनी काट रहे हैं। इस पर नगर निगम और डीटीपी ने हाल में कई जगहों पर तोड़फोड़ की थी। इसके अलावा करीब 100 लोगों पर केस दर्ज कराया जा चुका है। इसके बाद भी प्रॉपर्टी डीलर ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के गांवों में अवैध काॅलोनी विकसित करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं, प्रदेश सरकार नगर निगम क्षेत्र की 59 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन कॉलोनियों को किया जाएगा नियमित

किसान सिटी, बालाजी कॉलोनी, कर्मभूमि फेज एक, श्याम नगर, हंसा कॉलोनी, दुर्गा एनक्लेव, तुलसी कॉलोनी, बालाजी काॅलोनी टैंक रोड, राम कालोनी फेज दो, केजीपी ग्रीन कॉलोनी, फतेहपुर तगां कॉलोनी, बिजली बोर्ड कॉलोनी, एल्पाइन कॉलोनी, कर्मभूमि दो, सांई एनक्लेव व श्याम नगर फेज दो, गांधी कॉलोनी फेज तीन व चार, जैद कॉलोनी, बीजी कॉलोनी, यमुराद कॉलोनी, बालाजी आशियाना एक व शुग्गल कॉलोनी समेत अन्य कॉलोनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed