फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   28 thousand cheated from restaurant operator by posing as corporation officer

निगम अधिकारी बताकर रेस्तरां संचालक से 28 हजार ठगे

Fri, 10 Jun 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
28 thousand cheated from restaurant operator by posing as corporation officer
फरीदाबाद। खुद को निगम अधिकारी बताकर दुकानदारों को सस्ते दामों पर रिफाइंड तेल बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। पिछले चार दिनों में ठग तीन लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। बृहस्पतिवार को ठगों ने बादशाह खान चौक पर बने एक रेस्तरां संचालक से 28 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने कहा कि वह नगर निगम अधिकारी है। उनकी टीम ने छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में रिफाइंड तेल जब्त किया है, जिसे वह सस्ते में दिला सकता है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीके चौक के पास रेस्तरां चलाने वाले गौरव भाटिया ने एसजीएम नगर थाने में शिकायत दी कि कुछ दिन पहले उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को नगर निगम अधिकारी बताया। आरोपी ने कहा कि कुछ दिन पहले नगर निगम ने अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में रिफाइंड तेल पकड़ा था, जिसे वह सस्ते दामों पर दिला सकता है। गौरव बातों में आ गए। आरोपी ने रुपये लेकर नगर निगम कार्यालय बुलाया। एक युवक ने तेल के बदले गौरव से 28 हजार रुपये ले लिए। पर्ची कटवाने की बात कहकर आरोपी वहां से चला गया। काफी देर बाद व्यक्ति वापस नहीं लौटा तो गौरव को ठगी का अहसास हुआ। इस तरह ठगी के दो और मामले सामने आ चुके हैं। इसके पहले एनआईटी-5 निवासी शुभम शर्मा ने शिकायत दी कि वह रेस्तरां में राशन सप्लाई का काम करते हैं। इसी तरह 70 हजार रुपये हड़प लिए गए। ओमप्रकाश नाम के व्यक्ति से 38 हजार रुपये ठगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed