फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   277 new infected, five dead

277 नए संक्रमित मिले, पांच लोगों की मौत

Tue, 08 Dec 2020 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
277 new infected, five dead
फरीदाबाद। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 277 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई। वहीं 307 मरीज स्वस्थ हुए। इसके अलावा पांच संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेक्टर-9 निवासी 85 वर्षीय महिला, भगत सिंह कॉलोनी निवासी 79 वर्षीय महिला, सेक्टर-55 निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति, एसजीएम नगर निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति व चावला कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 42941 हो गई है। इनमें से 41139 मरीज ठीक हो गए हैं। इस समय जिले में 1429 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से केवल 248 ही अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 1181 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पतालों में भर्ती 38 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसमें से 9 वेंटिलेटर पर हैं। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि इस समय प्रति एक लाख की आबादी पर 20202 सैंपल लिए जा रहे हैं। कुल 3 लाख 63 हजार 643 सैंपल अभी तक लिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2415 सैंपल लिए गए हैं। अभी 1225 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed