फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   26-year-old married woman hanged herself to death

Faridabad News: 26 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 01 Jul 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
26-year-old married woman hanged herself to death
मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित दिलीप कॉलोनी में सोमवार को 26 वर्षीय महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और आसपास के लोगों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा तो महिला फंदे से लटकी मिली। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।


सूचना मिलते ही सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार मृतका मूलरूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की रहने वाली थी और अपने परिवार के साथ दिलीप कॉलोनी में रहती थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed