{"_id":"6af9fc4d3c638ada69093602","slug":"25-couples-joined-hands-at-sai-dham-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85433-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साईं धाम में 25 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साईं धाम में 25 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
विज्ञापन
78वें सामूहिक विवाह समारोह का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित साईं धाम में रविवार को 78वें सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 25 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों और धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह बंधन में बंधे। संस्था की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक घरेलू सामान भी भेंट किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ साईं धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता, प्रधानाचार्या डॉ. बीनू शर्मा, शिरडी साईं बाबा टेंपल सोसाइटी के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यों ने किया। कार्यक्रम की थीम श्रीरामचरितमानस पर आधारित रही। विद्यार्थियों ने सुंदरकांड की चौपाइयों के माध्यम से कथा प्रस्तुत की।
डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को बढ़ावा देने की जरूरत है। संस्था की ओर से सभी 25 जोड़ों को सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, बर्तन, कपड़े, बिस्तर और फोल्डिंग बेड सहित अन्य जरूरी घरेलू सामान दिया गया, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकें।