फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   23 lakh cheated by luring high returns in life insurance policy

जीवन बीमा पॉलिसी में ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर 23 लाख ठगे

Sat, 28 Nov 2020 04:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
23 lakh cheated by luring high returns in life insurance policy
फरीदाबाद। जीवन बीमा पॉलिसी में ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग से अलग-अलग खातों में 22.68 लाख रुपये डलवा लिये। ठगी का अहसास होने पर बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-57 निवासी यशपाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2008 में जीवन बीमा पॉलिसी कराई थी। 2018 में पॉलिसी पूरी हो गई।
चार नवंबर 2019 को यशपाल के पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम सचिन बताया और कहा कि वह उनकी जीवन बीमा कंपनी से बोल रहा है। उसने यशपाल से कहा कि एक अच्छी स्कीम आई है। छह महीने में ही एक लाख 32 हजार के सवा चार लाख हो जाएंगे। यशपाल सचिन की बातों में आ गए और पॉलिसी मैच्योर होने पर मिले 1.32 लाख रुपये सचिन के बताए बैंक खाते में जमा करा दिए। कुछ दिन बाद सचिन का फोन दोबारा आया।
विज्ञापन

उसने कहा कि प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियां अलग-अलग स्कीमों में मोटा मुनाफा दे रही हैं। बस उसके कहे अनुसार रुपये जमा कराते रहें। यशपाल झांसे में आते गए और रुपये जमा कराते गए। आरोपी ने उनसे 22.68 लाख रुपये जमा करा लिए। इसके बाद भी जब उसका पैसे मांगने का सिलसिला जारी रहा तो यशपाल को शक हुआ। उन्होंने अपने पैसे वापस मांगा तो सचिन यह कहकर बात को टालता रहा कि उनका चेक बन रहा है। इस तरह उसने तीन महीने उसने बीता दिए। अब पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर खातों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed