फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   2200 packets of fake salt found in Tata packing accused going to supply in Palwal by bringing it from UP

नकली नमक का कारोबार: कहीं आप नकली नमक तो नहीं खा रहे, टाटा कंपनी की हूबहू पैकिंग के 2200 पैकेट बरामद

Fri, 16 Dec 2022 11:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Dec 2022 11:00 PM IST
सार

नमक ले जा रहे वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान बल्लभगढ़ निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
2200 packets of fake salt found in Tata packing accused going to supply in Palwal by bringing it from UP
नकली टाटा नमक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकरी चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात टाटा नमक की थैली में नकली नमक भरकर ले जा रहे एक टैंपो से 2200 पैकेट नकली नमक जब्त किया। इसे यूपी के गौतमबुद्धनगर स्थित दादरी से लाकर पलवल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने टैंपो व सामान जब्त कर मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क कंपनी से आए जांच अधिकारी मांगे राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी को टाटा नमक के नाम से बाजार में बेचे जा रहे नकली माल को बनाने से रोकने का अधिकार मिला हुआ है। कई दिनों से उन्हें सूचना मिल रही थी कि बाजार में टाटा के नाम पर नकली माल बनाकर बेचा जा रहा है। मांगे राम ने जांच के बाद पुलिस को सूचना दी कि टाटा नमक के नाम से नकली नमक भरकर एक गाड़ी सीकरी चौकी के पास से गुजरने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एएसआई सुरेन्द्र कुमार, हवलदार प्रताप व सिपाही दुष्यंत की टीम ने सीकरी चौकी के पास नाकेबंदी कर दी। एक संदिग्ध टैंपो को जांच के लिए रुकवाया गया। टैंपो में नमक के कट्टे भरे थे। जांच करने पर सभी में नकली नमक भरा हुआ था। टैंपो से करीब 2200 पैकेट नकली नमक बरामद कर वाहन को जब्त कर लिया गया। नमक ले जा रहे वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान बल्लभगढ़ निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। वह किराए के टैंपो में नमक भरकर पलवल जा रहा था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नकली नमक यूपी के दादरी से लेकर आता है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed