फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   घर में घुसे चोरों को पकड़ने के लिए की हवाई फायरिंग

घर में घुसे चोरों को पकड़ने के लिए की हवाई फायरिंग

Thu, 31 Jan 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसे चोरों को पकड़ने के लिए की हवाई फायरिंग
घर में घुसे चोरों को पकड़ने के लिए की हवाई फायरिंग
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-31 में बुधवार रात एक उद्यमी के घर में चोरी करने घुसे चोरों को पकड़ने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान ने कई राउंड हवाई फायर किए। इस दौरान गश्त करते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोलियों की आवाज सुनकर चोर साथ वाले खाली प्लॉट में कूदकर भाग गए। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने गोलियां चलने की बात से अनभिज्ञता जताई है।
सेक्टर-31 निवासी हरजिंदर सिंह शेखो की सेक्टर-28 में बिजली के पैनल बनाने की फैक्ट्री है। बुधवार रात को हरजिंदर सिंह शेखो और उनकी पत्नी सोए हुए थे। आधी रात के बाद करीब ढाई बजे तीन-चार चोर उनके घर की खिड़की में लगी ग्रिल उखाड़कर अंदर घुस गए। जिस कमरे में हरजिंदर सिंह शेखो और उनकी पत्नी सोए हुए थे, उसके साथ वाले कमरे में अलमारी वगैरह रखी हुई है। चोर उस कमरे में घुस गए और अलमारी खोलकर उसमें से सामान समेटने लगे। इस दौरान आवाज होने पर दंपति की आंख खुल गई। दोनों ने समझदारी दिखाते हुए बाहर जाने की बजाय अपने पड़ोसियों को फोन कर घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए प्रधान अंबरीष त्यागी ने बताया कि रात को हरजिंदर सिंह शेखो का फोन आने पर वे भी मौके पर पहुंच गए। वहां उनके पड़ोसी व अन्य लोग खड़े थे। घटना की सूचना सेक्टर-31 थाना पुलिस को भी दे दी गई थी। इस दौरान उन्होंने घर में मौजूद बदमाशों को ललकारा और बाहर आने के लिए कहा। लोगों ने मकान को घेर लिया था। इस दौरान उन्होंने बदमाशों को डराने के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से तीन-चार हवाई फायर भी किए। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। बदमाश हरजिंदर शेखो के साथ वाले खाली प्लाट में कूद गए। उस प्लाट में झाड़ियां खड़ी हैं, उसमें छिपते हुए बदमाश भागने में कामयाब हो गए। अंबरीष त्यागी ने बताया कि चोर घर से सामान ले जाने में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-31 थाना प्रभारी निरीक्षक दीपचंद ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मगर चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हवाई फायरिंग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इसकी जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed