{"_id":"5ccd9c0ebdec22070149fbaf","slug":"201556978702-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता संग्राम: शुरू हुई स्टार प्रचारकों की जनसभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सता संग्राम: शुरू हुई स्टार प्रचारकों की जनसभाएं
विज्ञापन
शुरू हुई स्टार प्रचारकों की जनसभाएं
फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का प्रचार भी तेज होता जा रहा है। रविवार से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए स्टार प्रचारकों की सभाएं शुरू हो रही हैं तो बसपा प्रत्याशी मनधीर सिंह मान के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती रैली कर चुकी हैं।
भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के प्रचार की कमान संभाल रहे अजय गौड़ ने बताया कि रविवार सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एनआईटी तीन बौद्ध विहार पार्क में सभा कर जनता से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। इसी तरह सोमवार शाम को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संस्कृति ग्रीनस बैंक्वेट में सभा को संबोधित करेंगी। मंगलवार शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिगांव विधानसभा अंतर्गत इस्माइलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
तारीख तय नहीं पर आ सकती हैं प्रियंका गांधी
कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना के पक्ष में मतदान की अपील करने के लिए रविवार को राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद दौरे करेंगे। वे सुबह 10 बजे सूरजकुंड अंतर्गत शिव दुर्गा विहार पहुंचेंगे। इसके 11.15 बजे सेक्टर-19, दोपहर एक बजे गांव बड़खल में सभा और दोपहर तीन बजे गांव धौज में सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार जल्द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी भी फरीदाबाद रोड शो कर सकती हैं। हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है।