फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   महिला ने लगाया ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप

महिला ने लगाया ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप

Mon, 25 Feb 2019 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाया ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप
महिला ने लगाया ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना सारन क्षेत्र अंतर्गत जवाहर कॉलोनी में एक महिला ने बेटी होने पर पति सहित अन्य ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता को उपचार के लिए फोर्टिस एस्कॉटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सारन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के पिता दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं।

जवाहर कॉलोनी निवासी प्रियंका की शादी नवंबर 2016 में जवाहर कॉलोनी निवासी सुशांक से हुई थी। प्रियंका की एक साल की बेटी है। महिला का आरोप है कि बेटी होने के बाद से उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे बेटी होने के ताने मारे जाने लगे। प्रियंका ने बताया कि वह इस समय गर्भवती है। प्रियंका का आरोप है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके सास-ससुर ने उसे पकड़ लिया और पति ने जबरदस्ती उसे कोई जहरीला पर्दाथ पिला दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग जमा हो गए तो उसके ससुराल वाले उसे छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने प्रियंका को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पर्वतीय कॉलोनी चौकी इंचार्ज ने बताया कि पीड़ित महिला के पिता दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। मामला दर्ज कर आरोपियों के घर छापेमारी की गई, मगर आरोपी घर पर ताला लगाकर भागे हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed