{"_id":"5c5431f7bdec2259b05bb853","slug":"201549021687-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद की वोटर लिस्ट में शामिल हुए करीब 26 हजार मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद की वोटर लिस्ट में शामिल हुए करीब 26 हजार मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद की वोटर लिस्ट में शामिल हुए करीब 26 हजार नए मतदाता
फरीदाबाद। जनपद में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। फाइनल की गई इस सूची में 25962 नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। यह नए मतदाता आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार द्विवेदी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फरीदाबाद की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों व अन्य सभी प्रकाश स्थलों पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विधिवत रूप से अंतिम प्रकाशन किया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा करवाए गए पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 13,730 पुरुष व 12232 महिलाओं को मतदाता सूची से जोड़ा गया है। इस प्रकार 31 जनवरी 2019 को जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 747233 और महिला मतदाताओं की संख्या 600141 हो गई है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि अभी भी अगर कोई व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित रह गया है तो वह फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा करा सकता है।