{"_id":"5c48af72bdec224be317e037","slug":"201548267378-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश
- बारातियों ने तीन को दबोचा, ढाई लाख रुपये बैग में
- पकड़े गए युवकों की धुनाई कर किया पुलिस के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। गुरुग्राम नहरके किनारे बाला जी गॉर्डन में मंगलवार रात आई एक बारात में बदमाश बदमाश दूल्हे के पिता के हाथ से रुपयों से भरा बैग लूट कर भाग निकले। बैग में करीब ढाई लाख रुपये थे। इस दौरान शादी में शामिल लोगों ने तीन युवकों को दबोच लिया और जमकर पिटाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दे दी है।
गांव सरमथला निवासी भगत राम ने बताया कि उसके बेटे हेमंत की बारात मंगलवार रात को गुरुग्राम नहर के किनारे बाला जी गॉर्डन में आई थी। रात को करीब दस बजे जब वह समारोह में खुशी मना रहे थे, तभी चार-पांच युवक मैरिज गॉर्डन में घुस आए और उन्होंने उनके हाथ से बैग छीन लिया और भागने लगे। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो बारात में शामिल लोगों ने उनमें से तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि बाकी भागने में कामयाब हो गए। बारातियों ने पहले तो तीनों की जमकर धुनाई की और फिर उन्हें चावला कॉलोनी चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
--------