{"_id":"5bf8028abdec224144743060","slug":"201542980234-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड लाइसेंस के लिए शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड लाइसेंस के लिए शिविर का आयोजन
Updated Fri, 23 Nov 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेड लाइसेंस के लिए शिविर आज
फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से तीनों जोन में शनिवार को ट्रेड लाइसेंस के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें व्यापारी, दुकानदार, औद्योगिक व वाणिज्यिक इकाईयों मालिक पहुंच कर अपने लाइसेंस बनवा सकते हैं। इसके साथ ही लाइसेंस संबंधी लोगों की समस्याओं का भी शिविर में समाधान किया जाएगा। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त धीरेंद्र खड़गटे के आदेश पर एनआईटी स्थित नगर निगम सभागार में, ओल्ड फरीदाबाद जोन के क्षेत्रिय कार्यालय में और सेक्टर 58 में सीटीपी साइट पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर लगाए जाएंगे। अतिरिक्त आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने औद्योगिक व वाणिज्यिक इकाई संचालकों से अपील की है कि वह शिविर का लाभ उठाएं और अपना ट्रेड लाइसेंस बनवाएं। उन्होंने कहा कि ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वाली इकाईयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई भी हो सकती है। ब्यूरो