फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गरीबों की सूची में कैसे शामिल हुए अमीर, किया जा रहा

गरीबों की सूची में कैसे शामिल हुए अमीर, किया जा रहा

Wed, 21 Nov 2018 06:55 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
गरीबों की सूची में कैसे शामिल हुए अमीर, किया जा रहा
आयुष्मान भारत योजना : आखिर गरीबों की सूची में कैसे शामिल हो गए अमीर
विज्ञापन


फरीदाबाद। आर्थिक, सामाजिक और जातीय आधार पर लाभार्थी सूची में पूर्व मंत्री सहित कई अन्य करोड़पतियों के नाम पाए जाने पर सीएमओ से निदेशालय ने जवाब-तलब किया है। नियमों से लाचार होने की बात करते हुए सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय स्तर पर सूची को अपडेट नहीं किया जा सकता। निदेशालय को अपनी क्षमताओं पर ही सूची अपडेट करने होगी। फिलहाल सुधार कार्रवाई तक सभी गणमान्यों के नाम सूची में ही बने रहेंगे। पिछले दिनों आयुष्मान भारत के तहत पीएम-जय (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) की लाभार्थी सूची में पिछड़े लोगों के साथ ही पूर्व मंत्री तक का नाम सामने आया था। इस मामले में निदेशालय ने जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. असरुद्दीन से जवाब-तलब किया। डॉ. असरुद्दीन का कहना है कि लाभार्थी सूची में 2011 के सामाजिक-आर्थिक जातीय जनगणना पर आधारित शामिल लोगों के नाम हैं। आयुष्मान भारत के तहत जिला स्तर पर केवल सूची अपडेट करने का नियम ही उनके अधिकार क्षेत्र में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे किसी भी व्यक्ति का नाम सूची से जिला स्तर पर नहीं हटा सकते हैं। ऐसे में यदि निदेशालय को सूची में गड़बड़ लगती है तो प्रदेश स्तर पर ही इसमें फेर-बदल किए जाएं। ऐसे में किसी भी शासन स्तरीय कार्रवाई तक सूची में किसी भी तरह का फेर-बदल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed