फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   20 years imprisonment for raping a minor

Faridabad News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

Tue, 27 May 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for raping a minor
महिला थाना एनआईटी में 12 अप्रैल 2021 को दर्ज हुई थी एफआईआर
विज्ञापन

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी
उल्टी होने पर मां डॉक्टर के पास ले गई तो पता चला कि नाबालिग गर्भवती थी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पड़ोस में रहने वाली 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के दोषी रिक्शा चालक शामल मंडल को जिला अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। पुख्ता सबूतों व गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमराज मित्तल की अदालत ने सजा पर फैसला सुनाया है। पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि अदालत ने दोषी पर 1 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

महिला थाना एनआईटी में यह एफआईआर 12 अप्रैल 2021 को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 व आईपीसी की धारा 506 में दर्ज हुई थी। 16 साल की लड़की ने मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। आरोप पश्चिम बंगाल के मूल निवासी रिक्शा चालक शामल मंडल पर लगा। किशोरी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी अक्सर उनके घर आता था। साल 2020 में एक दिन किशोरी भी आरोपी के घर गई तो उसने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते 9वीं की छात्रा चुप रही। फरवरी 2021 में फिर से आरोपी किशोरी को अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर दोबारा जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

किशोरी के अनुसार कुछ दिन बाद उसे मासिक धर्म नहीं आए। साथ ही तबीयत खराब होने पर उल्टी आई तो मां ने देखा। मां उसे दवा दिलाने डॉक्टर के पास ले गई तो पता चला कि किशोरी गर्भवती है। मां के पूछने पर किशोरी ने पूरी कहानी बताई। तब मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके खिलाफ चालान तैयार कर अदालत में पेश किया गया जिसमें 15 गवाह बनाए गए। सरकारी वकील सुरेश चौधरी ने गवाहों की गवाही कराई। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा पर फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed