{"_id":"5c48af78bdec221a37667f81","slug":"191548267384-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : दो दिन बरसात के बाद खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : दो दिन बरसात के बाद खिली धूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बरसात के बाद खिली धूप
लोगों ने उठाया सुहाने मौसम का लुत्फ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दो दिन हुई बरसात के बाद बुधवार को सूर्य देव के दर्शन हुए। लोगों ने दिनभर खिली खिली धूप का आनंद लिया। दोपहर बाद एक बार फिर आसमान में बादल छा गए। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को लोग अलाव जलाकर हाथ तापते दिखाई दिए।
सोमवार व मंगलवार को शहर में झमाझम बरसात हुई थी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। दोनों दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके थे और आसमान में धुंध छाई रही। मौसम में ठंडक बढने के साथ ही लोग दिन में जगह-जगह अलाव जलाकर हाथ सेकते रहे। ऐसे में जब सुबह सूरज निकला और धूप खिली तो लोगों ने दिनभर धूप में बैठकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया। इस दौरान पार्कों में भी लोगों की भीड़ देखी गई। मगर दोपहर बाद एक बार फिर बादल छा गए और शीत लहर चलने लगी। सड़क किनारे लोग अलाव जलाकर हाथ तापते दिखे। बरसात होने के बाद मंगलवार को प्रदूषण के स्तर पीएम-2.5 घटकर 130 पहुंच गया था, जोकि पिछले कुछ दिनों से 400 से अधिक था। मगर बुधवार को एक बार फिर पीएम-2.5 का स्तर बढ़ा हुआ दिखा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की साइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बुधवार को पीएम-2.5 का स्तर 215 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जोकि खराब स्थिति है। इससे एक बार फिर सांस के मरीजों को अहतियात बरतने की जरूरत है।