फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   190 new corona infected in faridabad

जिले में 190 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 158 ठीक हुए

Tue, 27 Oct 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
190 new corona infected in faridabad
फरीदाबाद। मौसम में आए बदलाव के साथ कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। मंगलवार को जिले में 190 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई। वहीं, 158 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राहत कि बात यह है कि 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ठंड के मौसम और प्रदूषण से वायरस के बढ़ने की बात कर रहा है। उसका असर भी अब दिखाई देने लगा है। अब तक 24287 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 23095 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 244 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 948 हो गई है। इनमें से 295 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन और 653 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं 44 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आठ वेंटिलेटर पर हैं। नए संक्रमितों की संख्या बढ़ने से रिकवरी रेट घटकर 95.1 फीसदी हो गई है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अब तक 241241 सैंपल ले चुका है। मंगलवार को 1689 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 296 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed