फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   19 shops, one factory and 2 houses of the mall were sealed

Faridabad News: मॉल की 19 दुकानें, एक फैक्ट्री और 2 मकान सील

Fri, 06 Jun 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
19 shops, one factory and 2 houses of the mall were sealed
नगर निगम के सभी जॉन में की गई कार्रवाई, 95 लाख 50 हजार का तक टैक्स बकाया था
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम के सभी जॉन में बृहस्पतिवार को करीब 22 संपत्तियों को सील किया गया जिनके ऊपर लगभग 95 लाख 50 हजार का तक टैक्स बकाया था।

नगर निगम टैक्स विभाग की टीम ने सेक्टर 12 स्थित एक मॉल के लगभग 19 शॉपिंग सेंटरों को प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर सील किया। एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि नगर निगम को प्राप्त होने वाला टैक्स शहर के विकास में लगाया जाता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर जारी टैक्स रिकवरी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के निर्देशों पर निगम के सभी जॉन के क्षेत्रीय कर अधिकारियों को प्रॉपर्टी टैक्स रिकवर करने के लिए दिशा निर्देश देते हुए कहा गया है कि यदि उनके किसी भी कार्य में लापरवाही मिलती है तो उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जा सकती है।

फरीदाबाद के प्रसिद्ध मॉल में स्थित करीब 17 दुकान संचालकों ने लंबे समय से अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया था वहीं दूसरे मॉल में स्थित दो दुकानों के साथ 2 मकान भी सील किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, विभाग की तरफ से लगातार नोटिस जारी कर इन करदाताओं से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए कहा जा रहा था लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद भी टैक्स न भरने पर विभाग ने बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ मिलकर दुकानों व मकानों पर कार्रवाई की हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed