{"_id":"5b043e0e4f1c1bf36b8b5270","slug":"181527004686-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत बिलों की शिकायत पर अधिकारियों को पड़ी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत बिलों की शिकायत पर अधिकारियों को पड़ी फटकार
Updated Tue, 22 May 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गलत बिलों की शिकायत पर अधिकारियों को पड़ी फटकार
फरीदाबाद। बिजली निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक मंगलवार को सेक्टर 23 स्थित निगम मुख्यालय में हुई। बैठक में अधिकांश शिकायतें गलत बिलों की थीं, जिस पर फोरम के चेयरमैन केडी बंसल ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बैठक में गलत बिलों की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि बिजली विभाग बिना मीटर रीडिंग के मनमाफिक बिल भेज रहा है। विभाग में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है। बैठक के दौरान तकनीकी विभाग के सदस्य व चेयरमैन केडी बंसल, मनु बिश्नोई और नोडल अधिकारी रेखा राठी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को गलत बिलों को लेकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लोगों समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में 8 फाइलों का निपटारा किया गया। ब्यूरो