फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   18 thousand farmers of the district received the amount of Kisan Samman Nidhi

Faridabad News: जिले के 18 हजार किसानों को मिली किसान सम्मान निधि की राशि

Sun, 03 Aug 2025 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
18 thousand farmers of the district received the amount of Kisan Samman Nidhi
किसानों के हित में मोदी सरकार की नीतियां ला रही हैं ऐतिहासिक परिवर्तन : कृष्ण पाल गुर्जर
विज्ञापन

पीएम मोदी का विजन और योजनाएं बना रही हैं भारत को आत्मनिर्भर और विकसित : विपुल गोयल
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त वितरित

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत 20,500 करोड़ रुपये की राशि देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को वितरित की गई। इसमें फरीदाबाद के करीब 20 हजार किसान शामिल हैं। इस अवसर पर फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हाल में प्रधानमंत्री किसान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण के साथ किया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्रत्येक वर्ष 6 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे कृषि संबंधित आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बनें। उन्होंने बताया कि यह दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी योजना है और अब तक 19 किस्तों के माध्यम से 3.69 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को हस्तांतरित की जा चुकी है। हरियाणा राज्य के 16,09,822 किसानों को 349.76 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है, जिसमें जिला फरीदाबाद के लगभग 18000 किसानों को हस्तांतरित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार की किस्त में 2.26 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों की सहायता के लिए केंद्र सरकार द्वारा आवाज-आधारित एआई चैटबॉट ''''किसान-ई मित्र'''' की शुरुआत की गई है, जिसने अब तक 53 लाख किसानों के 95 लाख से अधिक प्रश्नों का समाधान किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में कृषि बजट 21,933.50 करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में बढ़कर 1,27,202.29 करोड़ रुपये हो गया है।


कार्यक्रम में एडीसी सतबीर मान, सीईओ जिला परिषद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, कृषि विज्ञान केंद्र अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. अनिल सहरावत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण और लाभार्थी किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed