फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   18 people arrested for creating a ruckus in public places.

Faridabad News: सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले 18 लोग गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2026 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
18 people arrested for creating a ruckus in public places.
सेक्टर-31, बीपीटीपी, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-17 और कोतवाली थाना पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पांच जून को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, थाना सेक्टर-31 क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में अजय पाल, नितिन, अशोक सहानी, मनोज, बिदुर और संजय को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बीपीटीपी पुलिस ने दो मामलों में दीपक, राजेश, सोनू और देवेंद्र को काबू किया। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने के आरोप में नितिन, सचिन, कैलाश और बाबूदीन को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना सेक्टर-17 पुलिस ने अभिजीत और उमेश के खिलाफ कार्रवाई की, जबकि थाना कोतवाली पुलिस ने सुभाष और सुमित को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा, हुड़दंग या आमजन की शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed