फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   18 meat shops running illegally were sealed

Faridabad News: अवैध रूप से चल रहीं मीट की 18 दुकानें सील

Fri, 27 Jun 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
18 meat shops running illegally were sealed
निगम ने एनआईटी क्षेत्र में की कार्रवाई, लगतार मिल रही थीं शिकायतें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को एनआईटी क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहीं मीट की 18 दुकानों को सील कर दिया। वहीं सीलिंग की कार्रवाई में निगम के अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि एनआईटी क्षेत्र से लगातार अवैध रूप से चल रहीं मीट की दुकानों और खुले में मीट बेचने की शिकायत स्थानीय निवासियों द्वारा की जा रही थी। नगर निगम द्वारा ऐसे लोगों को पहले सूचित किया गया कि बिना परमिशन के मीट की दुकान न चलाएं और खुले में मीट न बेचें। इसके बाद की दुकानदारों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को निगम ने स्पेशल ड्राइव चलाकर ऐसी दुकानों को सील किया।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देशों पर निगम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा और जेई हर्ष चपराना के अलावा निगम की सेनेटरी विभाग एवं निगम के स्वास्थ्य अधिकारी की टीम की तरफ से सफाई निरीक्षक मुख्यालय बिशन तेवतिया, निरीक्षक हरवीर रावत, सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत की देखरेख में पुलिस दलबल के साथ यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि खुले में मीट बेचना कानूनी अपराध है और बिना परमिशन के अथवा धार्मिक संस्थाओं के पास व स्कूल-कॉलेज के पास इस तरीके की दुकानें खोलना उचित नहीं है, ऐसे लोगों पर कार्रवाई निगम की तरफ से लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकानों के कारण लोगों को हो रही थी परेशानी
बताते चलें कि स्थानीय निवासियों को यहां मीट की दुकानों के सामने से मुंह पर कपड़ा रखकर बदबू से बचते हुए निकलना पड़ रहा था। मीट विक्रेताओं की लापरवाही के चलते लोगों में नाराजगी थी। निगम द्वारा एनआईटी एनएच 4 में लगभग 11 दुकानें और एनआईटी 3 नंबर में मस्जिद के पास मीट की 7 दुकानों को सील किया गया है, इस दौरान निगम की कार्रवाई को देखते हुए कुछ दुकानदार ताला लगाकर मौके पर भाग गए। सफाई निरीक्षक मुख्यालय बिशन तेवतिया ने बताया कि निगम द्वारा यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed