{"_id":"5c8409c0bdec2214305bbe2c","slug":"161552157120-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमटी से बदरौला तक बिजली की लाइन बिछाने का काम जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमटी से बदरौला तक बिजली की लाइन बिछाने का काम जल्द होगा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर फरीदाबाद में दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था
आईएमटी से बदरौला तक लाइनें बिछाने का काम इस माह होगा शुरू
- 23 गांवों को मिलेगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का काम तेज गति से चल रहा है। बदरौला में निर्माणाधीन 66 केवी सब स्टेशन तक बिजली पहुंचाने के लिए नए टॉवर खड़े किए गए हैं। जल्द ही इन पर लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा। इस सबस्टेशन को बिजली सप्लाई नवादा 400 केवी पावर हाउस से की जाएगी।
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से गांव बदरौला में 66 केवी का नया सब स्टेशन बनाया जा रहा है। निर्माणाधीन सबस्टेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल बिजली सप्लाई का कार्य बाकी रह गया है। सबस्टेशन को बिजली 400 केवी नवादा पावर हाउस से उपलब्ध करवाई जानी है। इसके लिए आईएमटी सबस्टेशन और बदरौला के बीच नए टॉवर खड़े किए गए है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता गुलशन नागपाल ने बताया टॉवर पर हाईटेंशन लाइन बिछाने का काम इसी माह में शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद सप्लाई शुरू की जाएगी। बदरौला में नया सबस्टेशन शुरू होने का सबसे ज्यादा लाभ ग्रेटर फरीदाबाद सहित 23 गांवों को मिलेगा। इससे करीब एक लाख लोगों को गर्मियों में 24 घंटे बिजली मिल सकेगी।