फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद किया

शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद किया

Wed, 27 Feb 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद किया
चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को किया याद
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहीद भगत सिंह कालेज परिसर में शहीद चंद्रशेखर आजाद के 88वें बलिदान दिवस पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह बिग्रेड द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पौत्र व ऑल इडिया शहीद भगत सिंह बिग्रेड के अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह संधू ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यादवेंद सिंह संधु ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद अक्सर एक बात कहा करते थे। देश की व्यथा देखकर जिसका खून न खौले वो खून नहीं पानी है। जो देश के काम ना आए वह बेकार जवानी है। उनकी यह बात पहले भी देशवासियों को प्रेरणा देती थी और आज भी हमारे खून में जोश भरती है। शहीदों की यह अमृतवाणी मां भारती के प्रति हमारे फर्ज को याद दिलाती है। यादवेंद्र सिंह ने कहा कि 27 फरवरी 1931 को अल्फ्रेड पार्क इलाहाबाद में मात्र 24 वर्ष की आयु में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने अपना बलिदान देकर सोए हुए भारतवासियों को जगा दिया था। वह हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के कमांडर एंड चीफ थे। श्रद्धांजलि सभा में रणजीत सिंह, वीके सिंह, मोंटू सिंह, रंजीत भाटिया, तिलक राज भाटिया आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed