{"_id":"5b8585b442c7924670023baa","slug":"161535477172-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ दस्ते ने नगर निगम की डेढ़ एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़ दस्ते ने नगर निगम की डेढ़ एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया
फरीदाबाद। नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ मंगलवार को तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। गोंच्छी ड्रेन के पास स्थित ईस्ट इंडिया कॉलोनी क्षेत्र में करीब डेढ़ एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया, नीलम बाटा रोड से भी अतिक्रमण साफ किया गया।
हाल ही में हुई ग्रीवांस कमेटी की बैठक में गोंच्छी इलाके में रहने वाले लोगों ने अवैध कब्जे की शिकायत की थी। मंत्री मनीष ग्रोवर ने निगम अधिकारियों को यह अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए थे। एन्फोर्समेंट शाखा के कार्यकारी अभियंता दीपक किंगर ने बताया कि नगर निगम की टीम ने ईस्ट इंडिया कॉलोनी और गोंच्छी ड्रेन के पास नगर निगम की जमीन पर से अवैध कब्जा हटाया। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से इन लोगों को अवैध कब्जे खुद ही हटाने की नोटिस जारी की गई थी। समय सीमा समाप्त होने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। दो जेसीबी की मदद से इलाके में पंद्रह से अधिक अस्थायी और स्थायी निर्माण धराशायी कर दिए गए। लोग मलबे से दोबारा निर्माण न कर लें इसलिए मलबा भी उठवा कर जमीन पूरी तरह से साफ कर दी गई। दीपक किंगर के मुताबिक करीब डेढ़ एकड़ जमीन खाली की गई, यहां नगर निगम की संपत्ति होने का बोर्ड भी लगा दिया गया है। इसके अलावा नीलम बाटा रोड स्थित आकाश होटल के आसपास अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटवाया गया।