फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   आग से तबाह हुई फसल का विधायक ने लिया जायजा

आग से तबाह हुई फसल का विधायक ने लिया जायजा

Thu, 19 Apr 2018 07:59 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
आग से तबाह हुई फसल का विधायक ने लिया जायजा
शॉर्ट सर्किट की आग से राख हुई फसल का मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के गांव नेकपुर व पाखल में हाईटेंशन तारों में हुए शॉट सर्किट के कारण आग लगने से राख हुई गेहूं की फसल का विधायक नगेंद्र भड़ाना ने जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित किसानों से मुलाकात की और उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

विधायक नगेंद्र भड़ाना, नायब तहसीलदार, गिर्दवाल विनय, पटवारी मुकेश के साथ दोनों गांवों में पहुंचे। विधायक ने कहा कि जैसे ही उन्हें किसानों के साथ हुए इस हादसे की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत जिला उपायुक्त से इस विषय में बात की थी। जिला उपायुक्त ने भी तत्परता दिखाते हुए अधिकारियों की टीम को मेरे साथ गांव भेजा। उन्होंने पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया कि उनका जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई सरकार करेगी। इसके लिए फसल के नुकसान की पूरी जानकारी अधिकारियों को देनी पड़ेगी। विधायक ने कहा कि उन्होंने सरकार से प्रति एकड़ 50 हजार की मांग की है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी फसल का बीमा जरूर कराकर रखें, क्योंकि आने वाले दिन बहुत ज्यादा गर्म होंगे। ऐसे में इस तरीके की घटनाएं होने की आशंका अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed