फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1587 newly infected, eight patients died

1587 नए संक्रमित मिले, आठ मरीजों की मौत

Fri, 07 May 2021 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
1587 newly infected, eight patients died
फरीदाबाद। जिले में शुक्रवार को 1587 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने आठ मरीजों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि इस दौरान 1703 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 84,393 हो गई है। इसमें से 69,611 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी तक कुल 558 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय कोरोना के 14,224 एक्टिव केस हैं। इनमें से 1859 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 12,365 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में 821 कोरोना मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 84 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 82.5 प्रतिशत हो गया है, जबकि एक्टिव केस रेट 16.7 प्रतिशत है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 5160 नए सैंपल लिए हैं। अभी 2147 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अभी तक कुल 6 लाख 97 हजार 499 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed