फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एसजीएम नगर के रिहायशी इलाके में टावर लगाने के खिलाफ लोग लामबंद

एसजीएम नगर के रिहायशी इलाके में टावर लगाने के खिलाफ लोग लामबंद

Mon, 25 Feb 2019 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
एसजीएम नगर के रिहायशी इलाके में टावर लगाने के खिलाफ लोग लामबंद
एसजीएम नगर में मोबाइल टावर का विरोध, लोग लामबंद
विज्ञापन

फरीदाबाद। एसजीएम नगर के रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में सोमवार को लोगों ने नगर निगम परिसर में हंगामा किया। निगम आयुक्त की गैरहाजिरी में लोगों ने संयुक्त आयुक्त प्रशांत कुमार का घेराव किया। संयुक्त आयुक्त कार्यालय में हंगामा करने के बाद लोग आयुक्त निवास पर पहुंचे और टावर स्थापना पर रोक लगाने की मांग की। एसजीएम नगर के लोग सोमवार सुबह बड़ी संख्या में नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। निगम अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग संयुक्त आयुक्त के कार्यालय में घुस गए। यहां लोगों ने टावर हटवाने की मांग करते हुए नारेबाजी की, कुछ उत्साहित लोगों ने मेज पर हाथ पटक कर संयुक्त आयुक्त प्रशांत पर दबाव बनाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल सन्नी ने बताया कि एसजीएम नगर की गली नंबर सात में एक घर में यह टावर लगाया जा रहा है। बीते वर्ष भी स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लोगों ने निगम अधिकारियों पर मिलीभगत कर रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाने की मंजूरी देने का आरोप लगाया। संयुक्त आयुक्त प्रशांत कुमार ने लोगों को समझाते हुए बताया कि उन्होंने किसी भी मोबाइल टॉवर को लगाने की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद सभी लोग निगम आयुक्त के आफिस पहुंचे। निगम आयुक्त के आफिस में न होने पर लोगों ने उनके आवास पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed