{"_id":"5c48af7cbdec22556767f472","slug":"151548267388-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ भारत यात्रा पहुंची बल्लभगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ भारत यात्रा पहुंची बल्लभगढ़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ पहुंची स्वस्थ भारत यात्रा
फरीदाबाद। लोगों को खान-पान की आदतों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली जा रही स्वस्थ भारत यात्रा बुधवार को फरीदाबाद पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बल्लभगढ़ स्थित अनाज मंडी में इस यात्रा का स्वागत किया। यह यात्रा अगले तीन दिनों में फरीदाबाद में रहकर 27 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगी। महात्मा गांधी के 150 जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देश भर में यह यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के तहत लोगों को ईट राइट, ईट हेल्दी, ईट सेफ, ईट फोर्टीफाइट व डू नॉट वेस्ट फूड के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को पलवल के रास्ते यात्रा फरीदाबाद पहुंची है। यात्रा में 25 साइकिल सवारों के लोगों को पौष्टिक और स्वच्छ आहार खाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि इस यात्रा में एक वैन मौजूद है। इसमें लोग खाद्य नमूनों की जांच करा सकते हैं। यात्रा के तहत गुरुवार को जिले में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरुवार को अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़, ग्रेंड कोलंबस स्कूल सेक्टर-16 ए और ओल्ड फरीदाबाद अनाज मंडी में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को फूड एंड सेफ्टी के लिए जागरूक किया जाएगा। सुबह 8 बजे बल्लभगढ़ प्रभात फेरी का आयोजन होगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर डॉ. योगेश यादव, परमजीत कोहली, बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. मान सिंह, नारायण दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो