{"_id":"5bf150c8bdec22699d5adc41","slug":"141542541512-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 31 में इंडोर स्टेडियम बनकर तैयार, खिलाड़ियों को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 31 में इंडोर स्टेडियम बनकर तैयार, खिलाड़ियों को समर्पित
Updated Sun, 18 Nov 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए इनडोर स्टेडियम से खिलाड़ियों को मिलेंगी पहले से अधिक सुविधाएं
फरीदाबाद। सेक्टर-31 में नव निर्मित इनडोर स्टेडियम की शुरुआत की गई। इससे शहर के खिलाड़ियों को अब और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। रविवार को स्टेडियम का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया।
सेक्टर-31 में 19.83 करोड़ रुपये की लागत से इनडोर स्टेडियम का निर्माण हुआ है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में पिछले चार सालों में चहुमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द ही बाईपास को छह लेन बनाकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के लिए कनेक्टिविटी शुरू हो जाएगी जिससे शहर का एक अलग ही स्वरूप देखने को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस स्टेडियम के बनने से युवाओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में रोजाना खिलाड़ी अपने अपने खेल की प्रेक्टिस कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस इनडोर स्टेडियम में बास्केटबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन, जूडो-कराटे, जिम्नास्टिक ,बॉक्सिंग और रेसलिंग जैसी कई खेल प्रतियोगिताएं हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य आगामी 9 महीनों में पूरा होना था, मगर उन्होंने अधिकारियों को इस काम को 6 महीने में पूरा करने के आदेश दिए थे।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी भूमि सुधार आयोग के चेयरमैन अजय गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य कौशल बाटला, अनिल नागर, फरीदाबाद निगरानी समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश रेक्सवाल, पार्षद अजय बैसला, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीना पांडे और कुसुम आदि रहे।