{"_id":"5b86b84442c79246547c570a","slug":"141535555652-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज में लापरवाही से मौत, पीजीआई रोहतक में पोस्टमॉर्टम के बाद होगी पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज में लापरवाही से मौत, पीजीआई रोहतक में पोस्टमॉर्टम के बाद होगी पुष्टि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 30 Aug 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती पर्वतिया कॉलोनी निवासी प्रदीप की मौत के बाद परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। भतीजे अमित का आरोप है कि13 अगस्त से ईएसआईसी में भर्ती प्रदीप को करीब 10 दिन तक इलाज कर रहे डॉक्टर एमपी सिंह ने ठीक से देखा तक नहीं।
विज्ञापन
इससे मरीज के सारे अंग फेल हो गए। परिजनों का कहना है कि पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराने के बाद ही वे प्रदीप का दाह संस्कार करेंगे। परिजनों ने ईएसआईसी परिसर में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रदीप की मौत से गुस्साए परिजनों का आरोप है कि यह मौत सामान्य नहीं है। आरोप है कि ईएसआईसी में भर्ती रहने के दौरान इलाज और देख-रेख में लापरवाही के कारण प्रदीप की मौत हुई है। अमित का कहना है कि प्रदीप को पेट दर्द की शिकायत पर ईएसआईसी में भर्ती कराया गया, जबकि मौत अंग फेल होने से हुई है।
विज्ञापन
-डॉ. एमपी या अन्य किसी पर लापरवाही का आरोप पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सिद्ध हो सकता है। अखबार के माध्यम से ही इस मामले में की जानकारी है। किसी तरह की शिकायत भी नहीं मिली है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हम उचित कार्रवाई करेंगे।- असीम दास, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज