{"_id":"5f22c67c8ebc3e9ed3112db0","slug":"140-beer-and-30-boxes-of-illegal-alcohol-found-police-arrested-faridabad-news-noi52667593","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में नौकरी छूटी तो स्कूल बस चालक बन गया शराब तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में नौकरी छूटी तो स्कूल बस चालक बन गया शराब तस्कर
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच एनआईटी ने बुधवार को एक युवक को अवैध रूप से पलवल ले जाई जा रही शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 140 पेटी बियर और 30 पेटी शराब बरामद की है। आरोपी ने बताया कि वह स्कूल बस चालक है। लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद होने पर उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद वह शराब की तस्करी करने लगा।
क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम को सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप तस्करी कर फरीदाबाद से पलवल ले जाई जा रही है। इस पर टीम ने सेक्टर-58 के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान फरीदाबाद की तरफ से आते एक कैंटर को पुलिस ने रोककर उसकी जांच की तो उसमें भारी मात्रा में शराब और बियर की पेटियां रखी हुई थीं। पुलिस ने कैंटर चालक से दस्तावेज मांगे तो वह कोई कागज नहीं दिखा पाए। इस पर पुलिस ने कैंटर सवार पलवल निवासी बलदेव और फरीदाबाद के गांव भनकपुर निवासी हंसराज को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी धारणा यादव ने बताया कि कैंटर से पुलिस ने 140 पेटी बियर और 30 पेटी शराब बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी हंसराज ने बताया कि लॉकडाउन से पहले वह स्कूल बस चलाता था। लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद होने पर उसकी नौकरी छूट गई। इस पर उसने शराब तस्करी शुरू कर दी। उसने बताया कि वह रोहतास ठेकेदार के लिए कार्य करता है। आरोपी फरीदाबाद से शराब ले जाकर पलवल के अलग-अलग गांव बघौला, मांदकाल, सदपुर में सप्लाई करते थे।