फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   14.25 lakh people got the vaccine so far

14.25 लाख लोगों को अब तक लगी वैक्सीन

Sun, 22 Aug 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
14.25 lakh people got the vaccine so far
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक जिले में 14 लाख 25 हजार लोगों को कोरोना बचाव की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। रविवार को रक्षा बंधन के कारण जिले के सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण नहीं किया गया। हालांकि अब तक जिले की आधी से अधिक आबादी को पहली व दूसरी वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, सोमवार को एक बार फिर टीकाकरण की सुविधा सरकारी केंद्रों पर उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार शाम को टीकाकरण रद्द करने की सूचना जारी कर दी थी। हालांकि जानकारी के अभाव में कई लोग टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। टीकाकरण न होने के कारण लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 14.25 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है। विभाग के अनुसार 10 लाख 90 हजार लोगों को अब तक टीके की पहली डोज लगाई गई है। वहीं, दूसरी डोज की वैक्सीन अब कर 3 लाख 35 हजार लोगों को दी गई है। टीका लगवाने वालों में पुरुषों की संख्या अधिक है। अभी तक जिले में पुरुषों को टीके की लगभग 8 लाख 31 हजार डोज व महिलाओं को लगभग 5 लाख 93 हजार डोज दी जा चुकी हैं। जिले में सर्वाधिक लोगों को कोविशिल्ड वैक्सीन की डोज लगाई गई है। लगभग 12 लाख 59 हजार लोगों को कोविशील्ड, एक लाख 41 हजार को कोवाक्सिन और 25 हजार लोगों को स्पूतनिक वी वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

वर्जन-
टीके की उपलब्धता के आधार पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिले में सर्वाधिक लोगों को टीका लगे इसका प्रयास जारी है। - डॉ. राजेश श्योकंद, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed