{"_id":"5c49c990bdec227d9070b701","slug":"131548339600-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों बेटियां तिरंगा फहराकर खुद बनेंगी मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों बेटियां तिरंगा फहराकर खुद बनेंगी मुख्य अतिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों बेटियां तिरंगा फहराकर खुद बनेंगी मुख्य अतिथि
फरीदाबाद। स्कूलों में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम पर शहर, गांव और खंड की सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी बेटियां तिरंगा फहराएंगी। यही बेटियां कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भी होंगी। स्कूल विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए बेटियां परीक्षा में मेहनत निवेश का संदेश देंगी।
जिला शिक्षा विभाग को स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। सफल कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए सभी दिशा-निर्देश भी स्पष्ट किए गए हैं। कार्यक्रम में बेटियों के चुनाव के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। राज्य और केंद्र सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम से प्रेरित होकर बीते दो वर्षों से गणतंत्र दिवस को खास बेटियों के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के सम्मान में लोगों को जागरूक करना है। यही कारण है कि जिले के हर सरकारी स्कूल में सरकार ने सबसे योग्य बेटी का चुनाव कर विद्यार्थियों को प्रेरित करने का निर्णय लिया है।
बेटियों का चुनाव करने के लिए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने प्रत्येक स्कूल विद्यार्थी की नोटबुक (कॉपी) में बेटियों के चुनाव का एक संदेश लिखकर भेजा। संदेश के माध्यम से समाज की सबसे पढ़ी-लिखी बेटी की सूचना स्कूल को देने की आग्रह किया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी, चौकीदार, मिड-डे-मील वर्कर, सामुदायिक भवन, धार्मिक स्थल व अन्य सामाजिक स्थलों तक यह संदेश भेजा गया। विभिन्न माध्यमों से मिली सूचना के बाद सबसे योग्य बेटी का चुनाव उस क्षेत्र की स्कूल प्रबंधन कमेटी ने किया है। इन बेटियों के माध्यम से स्कूल और समाज में नारी सम्मान के साथ ही शिक्षा सम्मान का संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल में बेटियों के सम्मान से विद्यार्थियों को नारी सम्मान का संदेश मिलता है। यह वास्तव में एक बेहतरीन प्रयास है। बीते दो वर्षों में इससे समाज में काफी बदलाव भी देखने को मिला है।
- शशि अहलावत, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी