फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   13 lakh rupees were defrauded by promising 100% profit.

Faridabad News: 100 फीसदी मुनाफे की गारंटी देकर ठग लिए 13 लाख रुपये

Tue, 14 Oct 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
13 lakh rupees were defrauded by promising 100% profit.
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने ठगी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ट्रेडिंग में निवेश पर 100 फीसदी मुनाफे की गारंटी देकर एक व्यक्ति से 13 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने कॉल कर संपर्क किया और फिर टेलीग्राम के जरिये बात कर लिंक देकर अपने प्लेटफॉर्म का एक्सेस दिया। 7 से 17 जुलाई के दौरान निवेश कराते रहे लेकिन रिफंड मांगा तो साफ मना कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने ठगी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-89 के रहने वाले तरुण ने दी है। इनका कहना है कि 7 से 17 जुलाई के दौरान ठगी हुई। आरोप है कि 7 जुलाई को इनके नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम राजसिंह बताया और ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म में निवेश पर मुनाफे का ऑफर दिया। आरोपी ने कहा कि ये असली निवेश ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है और 100 प्रतिशत मुनाफे की गारंटी है। शिकायतकर्ता ने कुछ सोचकर निवेश करने के लिए हामी भर दी। बाद में इन्हें टेलीग्राम आईडी से संपर्क किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में शिकायतकर्ता को निवेश प्लेटफॉर्म का एक्सेस दिया गया। लिंक को ओपन कर 7 जुलाई को 200 डॉलर निवेश कर दिए। इसके बाद लगातार निवेश करने लगे। 17 जुलाई को आखिरी 5 हजार यूएसडी का निवेश किया। इस तरह कुल 13 लाख रुपये निवेश किए गए। बाद में शिकायतकर्ता को कुछ शक हुआ और रिफंड के लिए बोला तो आरोपियों ने रिफंड देने से मना कर दिया। तब साइबर ठगी का अहसास हुआ। मामले में अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed