फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नमन की शतकीय पारी से जीता रविंद्र फागना क्लब

नमन की शतकीय पारी से जीता रविंद्र फागना क्लब

Sun, 10 Mar 2019 12:18 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
नमन की शतकीय पारी से जीता रविंद्र फागना क्लब
सांकेतिक तस्वीर
रविंद्र फागना स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब के बल्लेबाज नमन सिंह की शतकीय पारी से विराट स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने ऑरो स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ 47 रन से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए नमन को मैन ऑफ द मैन से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


आईसीसी लेवल ए कोच धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार को पाली स्थित मैदान पर रविंद्र फागना अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। रविंद्र फागना की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 218 रन बनाए। बल्लेबाज नमन सिंह ने 101 रन और वैभव ने 36 रन बनाए। ऑरो स्पोर्ट्स के गेंदबाज मुकुल लांबा ने तीन विकेट, आकाशदीप और सौरभ ने दो-दो विकेट ली।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑरो स्पोर्ट्स की टीम 39 ओवर में 171 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज राहुल ने 49 रन और अंकित कुकरेजा ने 31 रन बनाए। रविंद्र फागना टीम के गेंदबाज रेहान राज शर्मा ने चार विकेट, हर्ष ने 2 विकेट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को खेले गए मैच में रविंद्र फागना स्पोर्ट्स क्लब के नमन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। इसी तरह पिछले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए ऑरो स्पोर्ट्स क्लब के अंकित कुकरेजा को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, डेयरटेविल्स टीम के कुणाल सिंह को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, हर्ष फागना और मुकुल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed