फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सूरजकुंड मेला : हस्तशिल्प मेले में बनेगा किड्स कार्नर

सूरजकुंड मेला : हस्तशिल्प मेले में बनेगा किड्स कार्नर

Tue, 29 Jan 2019 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
सूरजकुंड मेला : हस्तशिल्प मेले में बनेगा किड्स कार्नर

विज्ञापन
सूरजकुंड मेला : हस्तशिल्प मेले में बनेगा किड्स कार्नर
-

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में घूमने आने वाले बच्चों के लिए पहली बार ‘किड्स कार्नर’ तैयार किया जा रहा है। इसमें बच्चों के लिए झूलों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी बनाई पेंटिंग को वहां प्रदर्शित भी किया जाएगा।
एक फरवरी से शुरू होने वाले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के लिए मेला परिसर को सजाने संवारने का काम जोरशोर से चल रहा है। चंडीगढ़ से आई डिजाइनर जैसमिन सिंह मेले को रंगत देने में जुटी हुई हैं। जैसमिन ने बताया कि इस बार मेले में बच्चों के लिए अलग से किड्स कार्नर तैयार किया जा रहा है। कॉर्नर मेले में पुलिस लाइन के सामने उद्घोषणा कक्ष के साथ होगा। इसके अलावा बच्चों के लिए चित्रकला सहित कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बच्चों की मस्ती के लिए यहां झूले व अन्य इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा मेले में रंगत लाने के लिए पेड़ों पर लटकन से सजाया जा रहा है। मटकों और डिब्बों से एक सेल्फी बूथ तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा चौपाल के साथ मैदान में ट्री ऑफ लाइफ बनाया जा रहा है। मेटल से बना यह पेड़ लोगों के जीवन के विकास, खुशहाली और सौभाग्य को दर्शाएगा।
विज्ञापन


पार्किंग का बेहतरीन इंतजाम
मेले में आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए इस बार पार्किंग की समस्या नहीं होगी। मेला प्राधिकरण ने पार्किंग का बढ़ा दिया है। करीब 50 हजार वाहन एक साथ खड़े किए जा सकेंगे। करीब 100 एकड़ जमीन पर पार्किंग बनाई गई है, जो मेले के चारों ओर बनाई गई है। दिल्ली तुगलकाबाद की ओर से आने वालों के लिए खोरी में पर्यटन विभाग की जमीन पर पार्किंग तय की गई है, जबकि फरीदाबाद की ओर से आने वालों के लिए प्रवेश द्वार दो और तीन के बीच में पार्किंग व्यवस्था है। इसके अलावा राजहंस परिसर, जंगल फाल परिसर में भी पार्किंग होगी। मेले में छुट्टी के दिन एक लाख से अधिक दर्शक आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली छात्र भी दिखाएंगे प्रतिभा
4 फरवरी : रंगोली प्रतियोगिता व लोकनृत्य प्रस्तुति (वरिष्ठ वर्ग)
5 फरवरी : मेहंदी प्रतियोगिता व लोकनृत्य प्रस्तुति (कनिष्ठ वर्ग)
6 फरवरी : चित्रकला प्रतियोगिता व लोकनृत्य प्रस्तुति (कनिष्ठ वर्ग)
7 फरवरी : फोटोग्राफी प्रतियोगिता व लोकनृत्य प्रस्तुति
8 फरवरी : काइट फ्लाइंग प्रतियोगिता (वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग)
8 फरवरी : फेस पेंटिंग प्रतियोगिता (कनिष्ठ वर्ग)
11 फरवरी : रंगोली प्रतियोगिता व लोकनृत्य प्रस्तुति (कनिष्ठ वर्ग)
12 फरवरी : मेहंदी प्रतियोगिता व लोकनृत्य प्रस्तुति (वरिष्ठ वर्ग)
13 फरवरी : फेस पेंटिंग प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग)
15 फरवरी : चित्रकला प्रतियोगिता व लोकनृत्य प्रस्तुति (वरिष्ठ वर्ग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed