{"_id":"5b853ab442c7924659430711","slug":"121535457972-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह, आवेदन को सिर्फ तीन दिन बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह, आवेदन को सिर्फ तीन दिन बाकी
Updated Tue, 28 Aug 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह, आवेदन को सिर्फ तीन दिन बाकी
फरीदाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के सभी स्कूलों से लगातार विद्यार्थी फॉर्म भर रहे हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। यानी अब आवेदन के लिए सिर्फ तीन ही दिन बाकी बचे हैं।
आवेदन के लिए फाउंडेशन की वेबसाइट https://foundation.amarujala.com/ या फिर अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर या फिर इस लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 पर जाकर फार्म भरा जा सकता है। फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं बल्कि शहरों में ही निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। फार्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 55 शहरों का विकल्प फार्म में दिया गया है।
विज्ञापन
पिछली बार की तरह ही इस बार नवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।
विज्ञापन