फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   12 players will participate in Khelo India Para Games

Faridabad News: खेलो इंडिया पैरा गेम्स में हिस्सा लेंगे 12 खिलाड़ी

Mon, 20 Nov 2023 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
12 players will participate in Khelo India Para Games
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। खेलो इंडिया पैरा गेम्स का दिसंबर के प्रथम सप्ताह से दिल्ली के विभिन्न स्टेडियम में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। 22 खेलों के 100 से अधिक पदक के लिए स्पर्धा होंगी। स्मार्ट सिटी के 12 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे।

भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से खेलो इंडिया युवा खेल के तर्ज पर खेलो इंडिया पैरा गेम्स शुरू किया गया है। इसमें जिले के प्रणव सूरमा, सरिता आधाना, कंचन लखानी सहित एक दर्जन से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सात दिसंबर को होगा, जबकि समापन 16 दिसंबर को होगा। खेल विभाग के उपनिदेशक गिरीराज ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के विभिन्न स्टेडियम में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए खेल शेड्यूल जारी किया जा चुका है। 10 से 13 दिसंबर तक नेहरू स्टेडियम में एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे। तीरंदाजी का मुकाबला जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम (ट्रेनिंग) के फुटबॉल मैदान में 8 व 9 दिसंबर को आयोजित होगा। सीपी फुटबॉल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 7 से 9 दिसंबर को खेला जाएगा। पैरा बैडमिंटन का आयोजन इंदरा गांधी स्टेडियम में 8 से 10 दिसंबर को, पैरा शूटिंग करनी सिंह शूटिंग रेंज में 8 से 15 दिसंबर और पैरा पावर लिफ्टिंग का आयोजन इंडोर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 9 से 13 दिसंबर तक आयोजित होंगे।
विज्ञापन



वर्जन
खेलो इंडिया पैरा गेम में और खेलों को भी जोड़ा जा सकता है। इसकी सूची जल्द अपडेट किया जा सकता है।
- गिरीराज सिंह, उपनिदेशक खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed