फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   12 candidates including BSP-INLD filed nominations

Faridabad News: बसपा-इनेलो समेत 12 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Sat, 04 May 2024 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
12 candidates including BSP-INLD filed nominations
फरीदाबाद लोकसभा चुनाव में अब तक 23 प्रत्याशी मैदान में कूदे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए शनिवार को दो बड़ी पार्टियों बसपा और इनेलो समेत 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। बसपा प्रत्याशी किशन ठाकुर और इनेलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने पर्चे भरे। इस दौरान दोनों ही पार्टियों के कवरिंग प्रत्याशियों ने भी ताल ठोंक दी है। अब सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन के छठे दिन कुल 12 लोगों ने नामांकन दाखिल किए। पूर्व में 11 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। अब तक कुल 23 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले, दूसरे दिन कोई नामांकन नहीं और तीसरे दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इसी प्रकार आज शनिवार को छठे दिन बारह प्रत्याशियों में नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

शनिवार को इंडियन नेशनल लोक दल के प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने नामांकन किया। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी से किशन ठाकुर, राष्ट्र निर्माण पार्टी से भारत भूषण कोली, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी से ज्ञान चंद बैंसला, निर्दलीय सुनील कुमार, निर्दलीय राजेश गौतम, निर्दलीय गिर्राज, बहुजन समाज पार्टी से कवरिंग प्रत्याशी विकास ठाकुर ने आज शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। वही, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महेन्द्र प्रताप सिंह और इंडियन नेशनल कांग्रेस से कवरिंग प्रत्याशी विजय प्रताप की ओर से आज दो-दो फॉर्म सेट जमा कराए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर करेंगे नामांकन
अब तक कुल 23 प्रत्याशी और कवरिंग प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। अब सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। अभी तक भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर ने नामांकन नहीं भरा है। ऐसे में सोमवार को ही वह नामांकन करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed