फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   11987 people broke the rule of masks in the district

जिले में 11987 लोगों ने तोड़ा मास्क का नियम

Tue, 04 Aug 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
11987 people broke the rule of masks in the district
फरीदाबाद। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सरकार ने बिना मास्क पहने घर से निकलने पर पाबंदी लगा रखी है। सरकार के इस आदेश की जिले के लोग जमकर अनदेखी कर रहे हैं। आठ जून से पुलिस ने बिना मास्क के चालान काटना शुरू किया था, जिसमें अब तक 11987 लोगों के चालान काटे गए हैं। इससे विभाग को 59 लाख 93 हजार 500 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 27 मई को कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम को लेकर बिना मास्क के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। लोगों से अपील की गई थी कि घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क का प्रयोग करें। बुजुर्ग व गर्भवती व आठ साल से कम उम्र के बच्चों को बिना मतलब के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई थी। जिले के लोगों ने इस नियम को दरकिनार कर जमकर मखौल उड़ाया। जिले में आठ जून से अब तक 11987 लोगों के चालान काटे गए हैं, जिनसे 59 लाख 93 हजार 500 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन

जुुर्माना लगाकर सख्ती का प्रयास
बिना मास्क के घर के बाहर निकलकर नियम को तोड़ने वालों पर सख्ती करने के लिए 500 रुपये जुर्माने को प्रभाव में लाया गया, जिसके बाद बिना मास्क पहनें शहर में घूमने वाले लोगों को चिह्नित कर उनका चालान काटकर जुर्माना वसूलने की व्यवस्था शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून-जुलाई में कटे सबसे ज्यादा चालान
बिना मास्क के घर से बाहर निकलकर कोविड के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने जून-जुलाई में सबसे अधिक लोगों को अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस से मिले आंकड़े बताते हैं कि जून में कुल 3352 बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वाले लोगों के चालान काटे गए। वहीं सिर्फ जुलाई में यह आंकड़ा 6298 तक पहुंच गया। अगस्त में बीते चार दिन में ही 2337 लोगों के चालान काटकर दंडित किया गया है।

कोविड के अंतर्गत बिना मास्क के घर से बाहर निकलने पर लोगों को अर्थ दंड से दंडित किया जा रहा है। मास्क पहनने के लिए पुलिस लोगों को जागरूक भी कर रही है। चालान के साथ मास्क भी दिए जा रहे हैं। अब लोग मास्क के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
- एसीपी धारणा यादव, पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed