फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी: सुखबीर मलेरना

भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी: सुखबीर मलेरना

Fri, 01 Feb 2019 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी: सुखबीर मलेरना
भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी: सुखबीर मलेरना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में किसानों के लिए की गई अनेक घोषणाओं से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बजट में किसानों को दिए गए लोन की ब्याज दर में कमी के साथ उनको सालाना 6 हजार रुपये की घोषणा से किसान वर्ग को काफी लाभ मिलेगा। उक्त वक्तव्य किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने किसान कुंभ ग्राम सभा कार्यक्रम के दौरान गांव मच्छगर, अटाली, मौजपुर, मोहना आदि गांवों के दौरे के दौरान कहे। इस दौरान अनेक गांव में किसानों ने सुखबीर मलेरना का स्वागत किया और बजट की खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी। सुखबीर मलेरना ने कहा कि भाजपा सरकार काम करने में विश्वास रखती है, न कि अन्य पार्टियों की तरह कर्ज माफी का लॉलीपॉप देकर किसानों को गुमराह करने का। आज प्रदेश का किसान खुश हैं। सस्ती बिजली, पानी दिया जा रहा है। प्रदेश के 44 हजार किसानों को खेती के कनेक्शन दिए गए हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा शुरू किए गए जिले के 172 गांवों में किसान कुंज ग्राम सभा कार्यक्रम के तहत जिले के सभी गांवों में दौरा किया जाएगा। इस दौरान किसानों के साथ-साथ आम नागरिकों को गांव-गांव व बूथ स्तर तक सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21-22 फरवरी को उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। इसमें सभी प्रदेश व जिला अध्यक्ष और महामंत्री भाग लेंगे। किसान कुंज ग्रमा सभा कार्यक्रम के दौरान उनके साथ पशुधन विकास बोर्ड के विकास चेयरमैन मेहरचंद गहलोत, प्रहलाद बांकुरा, तीरथ रावत, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed