{"_id":"5b8584c542c792466578c50a","slug":"11535476933-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतरतीब विकास की सीएम विंडो पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतरतीब विकास की सीएम विंडो पर शिकायत
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेतरतीब विकास की सीएम विंडो पर शिकायत
फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन पर शहर में बेतरतीब विकास कराने का आरोप लगा है। सेव फरीदाबाद के सदस्यों ने नीलम बाटा रोड पर बिना योजना के विकास कार्य करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। संस्था के सदस्य पवन भारद्वाज के मुताबिक निगम प्रशासन ने हाल ही में पेरिफेरल रोड के सेंट्रल वर्ज में स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर जारी किया है। इसके लिए जमीन के अंदर केबल बिछाई जाएगी। उनका आरोप है कि अभी केबल बिछाई नहीं गई और सेंट्रल वर्ज पर पौधरोपण कर ट्री गार्ड लगाए जा रहे हैैं यानी केबल बिछाने के लिए एक बार फिर खुदाई की जाएगी जिससे ट्री गार्ड तोड़े जाएंगे या हटाए जाएंगे और पौधों को भी नुकसान पहुंचेगा। संस्था की ओर से सीएम विंडो पर बेतरतीब विकास कार्य रुकवाने की मांग की गई है। ब्यूरो