फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रिमांड के दौरान पूर्व महापौर से रिवाल्वर बरामद, गन हाउस में करवा रखी थी जमा

रिमांड के दौरान पूर्व महापौर से रिवाल्वर बरामद, गन हाउस में करवा रखी थी जमा

Fri, 05 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
रिमांड के दौरान पूर्व महापौर से रिवाल्वर बरामद, गन हाउस में करवा रखी थी जमा
रिमांड में पूर्व महापौर से रिवाल्वर बरामद
विज्ञापन

फरीदाबाद। पूर्व महापौर देवेंद्र भड़ाना से क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर पुलिस ने रिमांड के दौरान उनसे भतीजे पर गोली चलाने में प्रयुक्त उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की है। शुक्रवार को रिमांड समाप्त होने पर उन्हें न्यायाधीश तरुण सिंघल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बुधवार को आर्थिक अपराध जांच शाखा ने भी भड़ाना को सूरजकुंड थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था।

अपने भतीजे दीपांश पर गोली चला उसे मारने के प्रयास में गिरफ्तार पूर्व महापौर भड़ाना का अपने भाई नरेंद्र से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। नरेंद्र का बेटा दीपांश और लक्षित है। दीपांश का आरोप है कि चाचा देवेंद्र ने उसके पिता नरेंद्र को शराब पिलाकर काफी जमीन अपने नाम कर ली। इसी बात को लेकर दीपांश का अपने चाचा देवेंद्र से झगड़ा चल रहा है। गत 5 अक्तूबर 2017 की शाम को देवेंद्र और वीरेंद्र सेक्टर-37 से दोनों गांव अनंगपुर पहुंचे। वहां पर गांव की मुख्य सड़क पर दीपांश एक दुकान के पास खड़ा था। वहां देवेंद्र और वीरेंद्र ने दीपांश को पकड़ लिया और झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि देवेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उसकी जांघ में गोली मार दी। गोली मारकर दोनों वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने देवेंद्र व वीरेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था, तभी से दोनों फरार चल रहे हैं। क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर प्रभारी निरीक्षक मित्रपाल ने बताया कि गोली चलाने के बाद पूर्व महापौर अपनी रिवाल्वर एनआईटी-पांच स्थित गन हाउस में जमा करवा दी थी और फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed