फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   लोगों ने भूमिगत हाईटेंशन लाइन का काम रोका

लोगों ने भूमिगत हाईटेंशन लाइन का काम रोका

Mon, 04 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने भूमिगत हाईटेंशन लाइन का काम रोका
लोगों ने भूमिगत हाईटेंशन लाइन का काम रोका
विज्ञापन


फरीदाबाद। घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेशन लाइन नहीं हटाए जाने से गुस्साए न्यू एक्सटेंशन, आदर्श कालोनी और भाटिया कॉलोनी वासियों ने सुखराम गली के पास डाली जा रही भूमिगत हाईटेंशन लाइन का काम रुकवा दिया। लोगों की मांग थी कि जब यह भूमिगत लाइन गली तक डाली जा सकती है तो आगे भी इसे अंडरग्राउंड किया जाए। घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों के कारण लोग परेशान हैं।
विरोध कर रहे पार्षद पति प्रदीप छाबड़ी ने बताया कि लोगों की छतों के ऊपर से हाईटेंशन तार के रूप में मौत गुजर रही है, जिसके कारण हर समय हादसे का भय बना रहता है। पहले कई हादसे हो भी चुके हैं। , प्रवीन डूडी, रवि कुमार, नवीन पोसवाल, प्रमोद, जोगेंद्र सैनी, राजकुमार, कुमरपाल आदि का कहना था कि लोग अपने घरों के ऊपर मंजिल भी नहीं बना सकते हैं। लाइन को हटवाने के लिए उन्होंने कई बार बिजली निगम के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रदीप छाबड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पलवल में कहा था कि छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन मुक्त बनाया जाएगा। उनके राजनीतिक सचिव दीपक मंगला भी कई बार कह चुके हैं, परंतु अब जो लाइन डाली जा रही है, वह राजमार्ग पर सुखराम वाली गली तक ही डाली जा रही है और कॉलोनियों से गुजर रही लाइन के बारे में बिजली निगम अधिकारी गोलमोल जवाब देकर अंडर ग्राउंड डालने के लिए आना-कानी कर रहे हैं। कॉलोनियों के लोग हाई टेंशन लाइन न हटाए जाने पर मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed