फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ban on gatherings within a 200-meter radius of the centers.

Faridabad News: केंद्रों के 200 मीटर दायरे में भीड़ पर रोक

Wed, 26 Aug 2026 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Ban on gatherings within a 200-meter radius of the centers.
फरीदाबाद।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने 30 अगस्त को होने वाली नीट-पीजी-2026 परीक्षा को लेकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधीश आयुष सिन्हा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। जिलाधीश ने परीक्षा केंद्रों के आस-पास अनावश्यक भीड़ और किसी भी तरह की बाधा पर रोक लगाई है। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। जिले में साहूपुरा-सुनपेड़ रोड, औद्योगिक क्षेत्र बल्लभगढ़ स्थित कॉन्फिएंस एलायंस सर्विसेज, सेक्टर-20बी में बाटा चौक मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित आईओएन डिजिटल जोन और जवाहर कॉलोनी के गुरुद्वारा रोड स्थित वीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed