फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   104 schools will model school in haryana

मॉडल संस्कृति स्कूल बनेंगे प्रदेश में 104 राजकीय विद्यालय

Sat, 08 Aug 2020 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
104 schools will model school in haryana
बल्लभगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रदेश में 104 राजकीय स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शनिवार को बल्लभगढ़ में 6.20 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अलावा गांव चंदावली में बने प्रवेश द्वार और पार्क का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने सेक्टर-3 के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को भी मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने पार्क में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से स्कूलों में मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित कर उनमें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रदेश के राजकीय स्कूल निजी स्कूलों को टक्कर देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार पांच बिंदुओं पर पूरी एकाग्रता से कार्य कर रही है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलंबन-रोजगार व स्वाभिमान शामिल हैं। सामान्य परिवार के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए ऐसे बच्चों को ज्यादा संघर्ष न करना पड़े, उसके लिए सरकार द्वारा इन स्कूलों में अच्छा स्टाफ व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में परिवार पहचान पत्र का डाटा तैयार कर रही है। इसमें प्रदेश के सभी परिवारों की शैक्षणिक योग्यता, आमदनी सभी अन्य सामाजिक मूल्यांकन शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 5 से 15 साल की आयु के कितने बच्चे शिक्षा से वंचित हैं, उनका रिकार्ड बनाकर उनकी शिक्षा का प्रबंध किया जाएगा। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए परिवार पहचान पत्र काफी कारगर सिद्ध होगा। कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी पूरे विश्व के सामने नई चुनौती लेकर आई है। बच्चे ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महापौर सुमन बाला, बड़खल से भाजपा विधायक सीमा त्रिखा, तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर, फरीदाबाद से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता, पृथला से विधायक एवं हरियाणा वेयर हाउस के चेयरमैन नयनपाल रावत, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मंडलायुक्त संजय जून, पुलिस आयुक्त ओपी सिंह, उपायुक्त यशपाल यादव, नगर निगम आयुक्त यश गर्ग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक प्रदीप दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, एसडीएम बैलीना, जिला शिक्षा अधिकारी सतिंदर कौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्य : राज्यमंत्री
कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। लड़कियों के लिए कॉलेज खोले जा रहे हैं। गांवों में 24 घंटे बिजली देने का काम किया जा रहा है। परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह स्कूल काफी पुराना है। इसे नया भवन देकर मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र को नई सौगात दी है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के बच्चों का परीक्षा परिणाम भी काफी बेहतर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सीएम को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed