{"_id":"5c51da1cbdec22737b7b7add","slug":"101548868124-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण व पार्किंग की समस्या से परेशान व्यापारी मिले पुलिस आयुक्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण व पार्किंग की समस्या से परेशान व्यापारी मिले पुलिस आयुक्त से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण व पार्किंग की समस्या से परेशान व्यापारी मिले पुलिस आयुक्त से
- पुलिस आयुक्त को ज्ञापन दे समस्या के समाधान की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाजारों में अतिक्रमण व गलत तरीके से वाहनों की पार्किंग की समस्या के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने किया। इस मौके पर व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने पुलिस आयुक्त को बताया कि शहर में जहां तहां अतिक्रमण होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण की वजह से बाजार व आसपास क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या भी बेहद विकराल हो गई है। भाटिया ने कि यदि हार्डवेयर से बीके चौक तक सड़क के दोनों ओर पार्किंग एवं बाजारों में दुकानों के बाहर सामान रखने का स्थान निर्धारित कर दिया जाए तो काफी हद तक इस समस्या से राहत मिल सकती है। दोनों स्थानों पर सफेद लाईन बना दी जाए, यदि उसके बाहर कोई सामान या फिर वाहन खड़ा करता है तो उसे तुरंत उठवा लिया जाए।
व्यापारियों की बात सुनने के बाद पुलिस आयुक्त ने कहा कि उनकी मांगे जायज हैं और व्यवस्था को सुधारना पुलिस व प्रशासन का काम है। इसके लिए वह नगर निगम आयुक्त से बात कर इस कार्य को ठोस तरीके से अमल में लाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जगन शाह, महामंत्री वेदप्रकाश कुकरेजा, बंसी कुकरेजा, बलजीत भाटिया, राममेहर, बृजेश, प्रेम, राजेश दुआ, हरीश सेठी, नीरज भाटिया, अश्वनि रस्तोगी, राजीव गोयल, दर्शनलाल कुकरेजा, रवि कपूर, राम खिलाड़ी, आशीष शर्मा, सुभाष गुलाटी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
-------
अमित भाटिया