{"_id":"5c51da15bdec22738b6ae046","slug":"101548868117-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्विक रूप ने बदले हमारे तौर-तरीके: अनिल कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्विक रूप ने बदले हमारे तौर-तरीके: अनिल कुमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक रूप ने बदले हमारे तौर-तरीके : अनिल कुमार
वाबेग लिमिटेड बैंकॉक के सीईओ अनिल कुमार सरावत ने जेसी बोस के छात्रों से साझा किए विचार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए द्वारा जल संसाधन के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी वाबेग लिमिटेड, बैंकॉक, थाईलैंड के सीईओ अनिल कुमार सरावत को विशेषज्ञ व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया। विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा किए। सार्वजनिक उपक्रमों और विभिन्न देशों की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में ऊर्जा व जल संसाधन क्षेत्र में 33 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले अनिल कुमार सरावत ने प्रौद्योगिकी व तकनीकी उन्नति से व्यवसाय के क्षेत्र में आ रहे बदलावों से उत्पन्न हो रहे रुझानों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को अवगत कराया कि डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रही उन्नति ने वैश्विक रूप से हमारे काम करने के तौर-तरीके को बदल दिया है। यह परिवर्तन समाज और व्यवसाय को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, सोशल मीडिया, डेटा साइंटिस्ट्स और प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग जैसी भूमिकाओं के लिए निरंतर मांग बढ़ती जा रही है।
जेसी बोस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय ने उद्योग और तकनीकी के क्षेत्र में हो रही नवीनतम प्रति से विद्यार्थियों को परिचित करवाने के लिए अकादमिक और उद्योग क्षेत्र से विशिष्ट वक्ताओं की विशेषज्ञ व्याख्यान श्रृंखला शुरू की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नवीन प्रौद्योगिकी के खुद को जोड़ने के लिए अकादमिक-औद्योगिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रहा है।